महिला दोस्त को कॉकपिट में लाने वाले एअर इंडिया के पायलट का लाइसेंस हुआ निलंबित
विमानन नियामक डीजीसीए ने विमानन कंपनी एअर इंडिया के एक पायलट द्वारा अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट के अंदर लाए जाने के मामले में संबंधित पायलट के लाइसेंस को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके अलावा डीजीसीए ने मामले की सूचना देने में देरी को लेकर एअर इंडिया पर ₹30 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
read more at हिन्दुस्तान


