महिला ने अपने दामाद के साथ राजस्थान में की खुदकुशी; पुलिस बोली- दोनों में था प्रेम-प्रसंग
राजस्थान के बाड़मेर में 38-वर्षीय एक महिला ने सोमवार को 25-वर्षीय अपने दामाद के साथ कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी पर्वत सिंह के मुताबिक, जांच में प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
read more at हिन्दुस्तान


