महिला ने इंस्टा लाइव में पीया सैनिटाइज़र; दिल्ली पुलिस ने 8 मिनट के भीतर किया रेस्क्यू
दिल्ली में गुरुवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सैनिटाइज़र पीकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली 25-वर्षीय महिला को पुलिस ने बचा लिया। बकौल पुलिस, पूरे अभियान में 8-मिनट लगे। पुलिस के अनुसार, "हमने महिला को फोन कर कहा कि हमारी कार फंसी हुई है...हमें गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने में मदद चाहिए जिससे उसका ध्यान भ्रमित हुआ था।"


