Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला ने घर से मकड़ी भगाने के लिए यूके में पुलिस से मांगी मदद; कहा- आप आखिरी उम्मीद हैं

short by shashank mishra / on Thursday, 7 July, 2022
वेस्ट यॉर्कशर (यूके) में एक महिला ने घर से मकड़ी भगाने के लिए पुलिस को फोन कर मदद मांगी थी। पुलिस ने रिकॉर्डिंग ट्वीट की है जिसमें महिला कह रही है, "आप मुझ पर गुस्सा होंगे लेकिन मैंने सभी को फोन किया, आप आखिरी उम्मीद हैं।" पुलिसकर्मी ने जवाब दिया, "दुर्भाग्य से पुलिस आपके घर से मकड़ी नहीं निकाल पाएगी।"