Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 19 July, 2022
सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) के परिसर में एक महिला द्वारा मंगलवार को सड़क पर ही अन्य महिलाओं की मदद से बच्चे को जन्म देने का वीडियो सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बीती रात से महिला को दाखिला नहीं दिया गया। हालांकि, अस्पताल ने कहा कि महिला को दाखिला दिया गया था और इमरजेंसी वार्ड जाते वक्त उसकी डिलीवरी हुई थी।