महिला ने पिता व पति के साथ यूपी में ज्वेलरी शॉप से चेन लूटने की कोशिश की, सामने आया वीडियो
गाज़ियाबाद में एक महिला अपने पति व पिता के साथ ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंची और चेन लूटने की नाकाम कोशिश की जिसका वीडियो सामने आया है। महिला ने दुकानदार पर मिर्ची पाउडर डालकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बकौल पुलिस, आरोपी पति-पत्नी ने बताया कि उन्होंने आर्थिक परेशानियों के चलते लूट की योजना बनाई थी।
read more at Times Now नवभारत


