Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला प्रधान की जगह पति का काम करना महिला सशक्‍तीकरण के लिए रुकावट: इलाहाबाद एचसी

short by शिव / on Wednesday, 29 November, 2023
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महिला प्रधानों की जगह प्रधानपति के कामकाज करने को लेकर कहा है कि ऐसी दखलअंदाज़ी महिला सशक्‍तीकरण के उद्देश्य को विफल करेगी। एचसी ने कहा कि कई उदाहरण हैं जहां महिला प्रधान केवल रबर स्टैंप की तरह काम करती हैं। बकौल कोर्ट, चुनाव आयोग गांव के प्रतिनिधि के कार्यों और कर्तव्यों से जुड़ा सर्कुलर जारी करे।