महिला फुटबॉलर्स से मारपीट के केस में एआईएफएफ के सीनियर अधिकारी को किया गया अरेस्ट
एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) के सीनियर अधिकारी दीपक शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्थित फुटबॉल क्लब खाद एफसी की 2 महिला फुटबॉलर्स से मारपीट के मामले में शनिवार को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा, "अधिकारी को चोट पहुंचाने, महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग करने सहित अन्य धाराओं के तहत मापुसा (गोवा) पुलिस ने गिरफ्तार किया है।"
read more at हिन्दुस्तान


