महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने प्रशिक्षण के दौरान पुणे में कथित तौर पर की आत्महत्या
महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को कहा कि 43-वर्षीय महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुणे स्थित सैन्य परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और जांच जारी है। बकौल पुलिस, जयपुर में तैनात अधिकारी तीन-माह के प्रशिक्षण के लिए पुणे आई थीं। पुलिस ने कहा, "उनकी (अधिकारी) शादी कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी और तलाक का मामला लंबित था।"
read more at Times Now नवभारत


