महिला वकीलों के लिए पुणे के कोर्ट में लगा 'बाल न सवारें' का नोटिस, बाद में हटाया गया
वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने पुणे के कोर्ट में लगे एक नोटिस की तस्वीर शेयर की जिसमें महिला वकीलों से अपने बाल न सवारने को कहा गया है। उसमें लिखा है, "बार-बार देखा गया है कि महिला वकील ओपन कोर्ट में बाल सवारती हैं जिससे अदालत का कामकाज बाधित होता है।" आलोचना होने के बाद नोटिस हटा लिया गया।


