Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिलाओं के लिए सास की सेवा करना अनिवार्य है, यह भारतीय संस्कृति है: झारखंड एचसी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 24 January, 2024
झारखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि बुज़ुर्ग सास/दादी सास की सेवा करना किसी महिला के लिए अनिवार्य है क्योंकि यह भारतीय संस्कृति है। कोर्ट ने एक शख्स द्वारा दाखिल उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की जिसमें आरोप था कि उसकी पत्नी ने उसपर मां-दादी से अलग रहने का दबाव बनाया और अलग होकर भरण-पोषण का केस किया।