महिलाओं को नकली बंदूक दिखाकर धमका रहा था लुटेरा, महाराष्ट्र के मंत्री ने करवाया सरेंडर
महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने नासिक में एक लुटेरे को पकड़ने में पुलिस की मदद की है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी लुटेरा सोमवार को एक बंगले में घुसकर महिलाओं को नकली बंदूक दिखाकर उनसे सोना-नकद छीनने की कोशिश कर रहा था। महिलाओं की चीख सुनकर भुसे बंगले में पहुंचे और लुटेरे को सरेंडर करने के लिए राज़ी किया।


