महुआ को अपना पक्ष रखने का भी मौका नहीं दिया गया: एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस
रिश्वतखोरी मामले में एथिक्स कमिटी द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की मांग के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि महुआ को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, "यह किस तरह की न्याय प्रक्रिया है?" उन्होंने आगे कहा, "जिस पर आरोप लगाए जाते हैं उसे अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


