Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महुआ मोइत्रा से जुड़े 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले के बाद संसद पोर्टल का नियम बदला: रिपोर्ट्स

short by श्वेता भारती / on Thursday, 23 November, 2023
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामला सामने आने के बाद संसद पोर्टल के नियम बदल दिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सांसदों के निजी सचिवों और सहायकों के लिए पोर्टल पर ऐक्सेस ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल, महुआ पर संसद पोर्टल का लॉगिन आईडी व पासवर्ड कारोबारी दर्शन हीरानंदानी संग साझा करने का आरोप है।