मां के डांटने के बाद राजस्थान में नाबालिग ने की खुदकुशी; नोट में लिखा- अब आप लेट नहीं होंगी
अलवर (राजस्थान) में शिक्षिका मां द्वारा डांटने से मायूस होकर 15-वर्षीय लड़के ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, "पड़ोसियों के मुताबिक, लड़के की मां स्कूल जाने के लिए लेट हो रही थीं...उन्होंने लड़के को...डांटा था।" लड़के ने एक रजिस्टर में लिखा था, "अब आप कभी भी स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी...हैप्पी बर्थडे मम्मी जी!"


