मां को सोया हुआ समझकर बेंगलुरु में 2 दिन तक उसके शव के साथ रहा 11 वर्षीय लड़का
बेंगलुरु में एक 11-वर्षीय लड़के ने मां को सोया हुआ समझकर उसके शव के साथ दो दिन बिताए। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान लड़का दोस्तों के साथ खेला, उनके साथ खाना खाया और घर लौटकर मां के शव के पास सोया। 44 वर्षीय मृतका अन्नम्मा हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ से पीड़ित थीं और उनकी नींद में ही मौत हो गई।
read more at Hindustan Times


