मां ने पूछा था कि क्या मैंने ऐक्टिंग के लिए हाई-पेइंग जॉब छोड़कर सही किया है: प्रतीक गांधी
अभिनेता प्रतीक गांधी ने बताया है कि जब उन्होंने अभिनय के लिए अपनी उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ी थी तब उनकी मां ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने सही किया है। प्रतीक ने कहा, "मैंने 2016 में नौकरी छोड़कर अभिनय करने का मन बना लिया था।" बकौल प्रतीक, पिता ने कहा था कि वह अभिनय के लिए बने हैं।


