Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां-बेटे की पार्टी है कांग्रेस, कॉन्ट्रैक्ट पर हैं पायलट-गहलोत: राजस्थान में बीजेपी चीफ नड्डा

short by शिव / on Sunday, 16 July 2023
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जयपुर (राजस्थान) में 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत कर कहा कि कांग्रेस मां, बेटा और बेटी की पार्टी है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट कॉन्ट्रैक्ट पर कांग्रेस में हैं।" बकौल नड्डा, गहलोत सरकार ने दलितों, महिलाओं, आदिवासियों और बच्चों पर अत्याचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।