माइग्रेन के दर्द से आंखें सूज जाती हैं, यह पिछले 8 महीने से झेल रही हूं: समांथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने मायोसाइटिस के साइड इफेक्ट्स को लेकर कहा है, "कभी मोटी तो किसी दिन बीमार दिखती हूं...अपने लुक्स पर नियंत्रण नहीं रह गया है।" उन्होंने कहा, "रोशनी से दिक्कत होती है इसलिए सनग्लासेस लगाती हूं। माइग्रेन के चलते आंखों में चुभन होती है। दर्द से आंखें सूज जाती हैं...यह पिछले 8 महीने से झेल रही हूं।"


