माउथ फ्रेशनर की जगह ग्राहकों को ड्राय आइस देने पर गुरुग्राम के कैफे को भेजा गया नोटिस
गुरुग्राम (हरियाणा) के ज़िला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक कैफे में खाना खाने के बाद लोगों को माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राय आइस दिए जाने पर कैफे को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल, ड्राय आइस खाने के बाद 5 लोगों के मुंह से खून निकलने लगा था। मामले में पुलिस ने कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
read more at The Print


