माओवादियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में झारखंड में सीआरपीएफ जवान समेत तीन अरेस्ट
झारखंड में आतंक निरोधक दस्ते (एटीएस) ने माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि जिस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है उसमें सीआरपीएफ का जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा (29) भी शामिल था।
read more at ABP न्यूज़


