माता-पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता: पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "माता-पिता की कमी को कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु पंकज के पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें।" गौरतलब है, पंकज के पिता का 98 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।
read more at ABP न्यूज़


