Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माफी मांगकर राज्यपाल को वापस बुलाए बीजेपी: शिवाजी पर कोश्यारी के बयान को लेकर पटोले

short by शिव / on Sunday, 20 November, 2022
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान 'छत्रपति शिवाजी पुराने युग के नायक थे, आज गडकरी हैं' पर प्रतिक्रिया दी है। नाना पटोले ने कहा, "बीजेपी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी और राज्यपाल को वापस बुलाना होगा।" उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति से अनुरोध है...राज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पद से हटाएं।"
read more at भाषा