मामलों में वृद्धि के बीच देश के किन राज्यों में हैं कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय केस?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में मंगलवार की तुलना में बुधवार को 66% वृद्धि के साथ कोविड-19 के 2,067 नए मामले रिपोर्ट होने के बाद इसके सक्रिय मामलों की संख्या 12,340 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के सर्वाधिक (2,432) सक्रिय केस केरल में हैं। इसके बाद दिल्ली (1,947), कर्नाटक (1,529), असम (1,351) और हरियाणा (1,125) का स्थान है।
read more at न्यूज़ 24


