मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर दर्ज हुआ केस
बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पर बदायूं (यूपी) के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बसपा के बदायूं अध्यक्ष आरपी त्यागी ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराते हुए मामले में शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
read more at इंडिया टीवी


