मायावती व स्मृति ईरानी समेत अन्य हस्तियों ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में किया मतदान
बीएसपी प्रमुख मायावती और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज (सोमवार) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लखनऊ में मतदान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री व अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने भी मतदान किया। अभिनेता परेश रावल, मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में मतदान किया।
read more at X


