Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मार्च 2021 के बाद पहली बार $2 ट्रिलियन से नीचे पहुंचा एप्पल का बाज़ार पूंजीकरण

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 4 January, 2023
एप्पल के शेयरों में मंगलवार को गिरावट आई जिसके बाद कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण मार्च 2021 के बाद पहली बार $2 ट्रिलियन से कम हो गया। गौरतलब है कि 2022 में एप्पल $3 ट्रिलियन के बाज़ार पूंजीकरण तक पहुंचने वाली पहली कंपनी बनी थी। एप्पल के शेयर की कीमत में गिरावट से इसका बाज़ार पूंजीकरण $1.99 ट्रिलियन हो गया है।
read more at Reuters