Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मालदीव के लोगों को खेद है, हम चाहते हैं कि भारतीय छुट्टियां मनाने आएं: पूर्व राष्ट्रपति नशीद

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 9 March, 2024
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा है कि भारत-मालदीव राजनयिक विवाद से मालदीव में पर्यटन प्रभावित हुआ है। मालदीव के कुछ मंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने मालदीव के बहिष्कार का समर्थन किया था। नशीद ने कहा, "मालदीव के लोगों को...इसका खेद है...हम चाहते हैं...भारतीय छुट्टियां मनाने मालदीव आएं।"