मालीवाल ने विदेश मंत्री को भेजी राखी, यूएस में सुसाइड करने वाली मनदीप के लिए मांगा न्याय
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को राखी भेजी। उन्होंने विदेश मंत्री को राखी के साथ भेजे पत्र में अमेरिका में घरेलू हिंसा को लेकर आत्महत्या करने वाली मनदीप कौर को न्याय दिलाने की मांग की। मालीवाल ने विदेशों में रह रही भारतीय महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
read more at News18 हिंदी


