Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मासूमों को निशाना बनाने की निंदा करता है भारत: काबुल में आत्मघाती हमले पर विदेश मंत्रालय

short by खुशी / on Saturday, 1 October, 2022
भारतीय विदेश मंत्रालय ने काबुल (अफगानिस्तान) स्थित काज एजुकेशन सेंटर पर शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले पर दुख जताया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों संग है...भारत मासूम छात्रों व शिक्षण संस्थानों को...निशाना बनाए जाने की निंदा करता है।" एक अफगानिस्तानी पत्रकार के अनुसार, हमले में कम-से-कम 100 छात्र-छात्राओं की मौत हुई है।
read more at Twitter