मिकी ऑर्थर को दुनिया का पहला ऑनलाइन हेड कोच नियुक्त करेगा पाकिस्तान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि मिकी ऑर्थर को पाकिस्तान दुनिया का पहला ऑनलाइन हेड कोच नियुक्त करेगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऑर्थर टीम के साथ ऑनलाइन काम करेंगे और केवल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, वह डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के पूर्णकालिक कोच के रूप में काम करना जारी रखेंगे।


