Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मित्तल ने की अंबानी की तारीफ, कहा- 4जी का मुकाबला करने के लिए हमें तेज़ी दिखानी पड़ी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 2 October, 2022
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने भारत में 4जी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिद्वंद्वी कंपनी रिलायंस जियो के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "मैं मुकेश (अंबानी) को बताना चाहूंगा कि...जब उन्होंने 4जी तकनीक को रफ्तार दी तब हमें इसका मुकाबला करने के लिए...बहुत तेज़ी दिखानी पड़ी।" बकौल मित्तल, महामारी में भी देश की धड़कन नहीं रुकी।
read more at Hindustan Times