मिलान फैशन वीक में रनवे पर जानबूझकर गिरीं मॉडल्स
मिलान फैशन वीक में फ्लोरेंस (इटली) के एक फैशन ब्रैंड एवीएवीएवी के लिए रैंप पर चलतीं मॉडल्स का जानबूझकर रनवे पर गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। एवीएवीएवी की क्रिएटिव डायरेक्टर बीट कार्लसन ने इंस्टाग्राम पर रैंप शो का वीडियो शेयर कर लिखा, "अपने कलेक्शन द्वारा...फैशन शो की पैरोडी करना चाहती थी...जहां बुरी तरह गिरने का जोखिम रहता है।"


