मिस यूनिवर्स में भाग लेने के लिए तैयार नहीं थी, 3 दिन पहले अस्पताल में थी: हरनाज़ संधू
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू ने कहा है कि उन्होंने कभी इसे जीतने की कल्पना नहीं की थी और वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी तैयार नहीं थीं। बकौल संधू, "मेरी मां ने मुझे इसमें हिस्सा लेने को कहा...भाग लेने से पहले 3 दिनों तक अस्पताल में थी...पता चला कि मुझे सीलिएक रोग है, ग्लूटन से एलर्जी है।"


