मिसाइल परीक्षणों को रोकें और फिर से बातचीत शुरू करें: उत्तर कोरिया से अमेरिका
अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने रविवार को उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षणों को रोकने और परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम बिना किसी पूर्व शर्त के उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए तैयार हैं और हमने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का उत्तर कोरिया के प्रति कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है।’’


