Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मी ऐट 21' ट्रेंड में शामिल हुईं करीना, प्रियंका व काजोल, शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

short by श्वेता भारती / on Saturday, 3 February, 2024
सोशल मीडिया पर 'मी ऐट 21' ट्रेंड चल रहा है जिसमें लोग 21 साल की उम्र की अपनी तस्वीर शेयर करते हैं। इस ट्रेंड में ऐक्ट्रेस करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, काजोल व रवीना टंडन शामिल हुईं और इंस्टाग्राम पर अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "तब से अब तक बहुत कुछ सीखा है।"
read more at PINKVILLA