Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मीट ग्राइंडर मशीन के अंदर छुपाया गया ₹28 लाख का सोना जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ बरामद

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 8 January, 2022
जयपुर (राजस्थान) में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से आए एक यात्री के पास से शुक्रवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने ₹28.58 लाख मूल्य के 581 ग्राम सोने के 6 बिस्कुट बरामद किए। बकौल अधिकारी, उसके सामान की एक्स-रे मशीन में जांच के दौरान इलेक्ट्रिक मीट ग्राइंडर के अंदर कुछ वस्तुओं का पता चला जो असल में सोने के बिस्कुट थे।
read more at ThePrint