मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत के साथ धोनी व सीएसके ने कौनसे रिकॉर्ड तोड़े?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को धोनी ने 215.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो आईपीएल-2022 में किसी भी सीएसके बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक है। धोनी आईपीएल में आखिरी ओवर में 3 बार 15 से अधिक रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। सीएसके ने आईपीएल में चेज़ करते हुए रिकॉर्ड 8वीं बार अंतिम गेंद पर मैच जीता।
read more at Hindustan Times


