मुंबई एयरपोर्ट पर चक्रवात की वजह से उड़ानों में देरी व रद्द होने के चलते दिखी अव्यवस्था
मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार शाम चक्रवात बिपोर्जोय के कारण खराब मौसम और कुछ समय रनवे बंद रहने के चलते कई उड़ानों में देरी हुई जबकि कई रद्द कर दी गईं। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर भारी भीड़ व अव्यवस्था की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। मुंबई में बिपोर्जोय के चलते आज (सोमवार) बारिश व आंधी-तूफान का अनुमान है।
read more at Hindustan Times


