मुंबई एयरपोर्ट पर बैग में कारतूस मिलने पर ज़िम्बाब्वे की छात्रा को किया गया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैग से एक कारतूस मिलने पर ज़िम्बाब्वे की एक 20 वर्षीय छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के मुताबिक, यह कारतूस साज़िश के तहत उसके बैग में रखा गया है। बकौल छात्रा, उसने हाल ही में लुधियाना (पंजाब) के कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था।
read more at भाषा


