मुंबई एयरपोर्ट से ₹56 करोड़ के मूल्य की हेरोइन के साथ दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को कथित तौर पर 8-किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लगभग ₹56 करोड़ है। बकौल अधिकारी, तीन छोटे बैगों के अंदर हेरोइन छिपाई गई थी।
read more at Hindustan Times


