मुंबई का कारोबारी 5 साल से दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट के साथ चला रहा था जगुआर, केस दर्ज
मुंबई के कारोबारी अदनान अहमद सैयद पर कथित तौर पर किसी और के दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट लगाकर 5 साल तक जगुआर कार चलाने का केस दर्ज हुआ है। कारोबारी के यातायात उल्लंघन के 11 ई-चालान दोपहिया वाहन के मालिक राहुल राय को मिले थे। बकौल पुलिस, कारोबारी का कहना है कि गलती नंबर प्लेट बनाने वाले की है।
read more at Hindustan Times


