मुंबई के जुहू बीच पर डूबे 6 लोग, 2 बचाए गए और 4 लोग लापता
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया है कि मुंबई के जुहू बीच पर सोमवार को 6 लोग समुद्र में डूब गए। बीएमसी ने बताया कि डूबे हुए 2 लोगों को आम नागरिकों ने बचा लिया और 4 लोग अब भी लापता हैं जिन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं। बचाव अभियान में बीएमसी, पुलिस, वॉर्ड स्टाफ और अन्य टीम जुटी हुई हैं।
read more at ABP न्यूज़


