Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ तीसरा गैर-ज़मानती वॉरंट जारी

short by shashank mishra / on Wednesday, 10 November, 2021
ज़बरन वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ बुधवार को गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया। 15 दिनों में उनके खिलाफ यह तीसरा गैर-ज़मानती वॉरंट है। यह वॉरंट मरीन ड्राइव थाने में दर्ज केस से संबंधित है जिसके तहत सीआईडी ने 2 पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाले और आशा कोर्के को गिरफ्तार किया है।