मुंबई के प्राइम मॉल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 13 से अधिक गाड़ियां
मुंबई के विले पार्ले में 4-मंज़िला प्राइम मॉल की पहली मंज़िल में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। एक अधिकारी के मुताबिक, "कम-से-कम 13 फायर इंजन, 8 पानी के टैंकर और दमकल की अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।" अब तक किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।
read more at अमर उजाला


