Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई के मरीन ड्राइव पर एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना ने दिखाए करतब

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 12 January, 2024
भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को मुंबई के मरीन ड्राइव पर एयर शो के दौरान करतब दिखाए जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इस दौरान सूर्यकिरण एरोबैटिक डिस्प्ले टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने करतब दिखाए। एक अधिकारी के मुताबिक, यह आयोजन आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा है जिसका उद्देश्य वायुसेना और स्थानीय समुदाय के बीच संबंध को बढ़ावा देना है।
read more at Times Now