मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस की कैंटीन में लगी आग
मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म-1 पर स्थित कैंटीन में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग का वीडियो सामने आया है जिसमें कैंटीन के अंदर व छत पर आग की लपटें उठती दिख रही हैं और स्टेशन के ऊपर धुआं उठता दिख रहा है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


