मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद बढ़ाई उनकी सुरक्षा
मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने सीएनएन-न्यूज़18 को बताया है कि सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर पिछले दिनों हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई और उसे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सलमान के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों के पास 2 ऑटोमैटिक गन होंगी।
read more at Inshorts


