Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में 100% वयस्कों को लगाई गई कोविड-19 टीके की पहली डोज़

short by अंकित कुमार / on Saturday, 13 November 2021
कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के करीब 10 महीने बाद मुंबई ने 100% वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य शनिवार को हासिल कर लिया। बकौल कोविन डैशबोर्ड, मुंबई की लक्षित वयस्क आबादी 92,36,546 थी और शनिवार तक शहर में 92,39,902 पहली डोज़ दे दी गई थीं। शहर में 59,83,452 वयस्कों को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।