Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में कोविड-19 के 889 नए मामले सामने आए, 31 जनवरी के बाद से सर्वाधिक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 4 June, 2022
मुंबई में पिछले 24-घंटों के दौरान कोविड-19 के 889 नए मामले सामने आए व एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत दर्ज हुई। बकौल रिपोर्ट्स, यह मामले 31 जनवरी के बाद से दर्ज हुए सर्वाधिक दैनिक आंकड़े हैं। मुंबई में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 4,294 रिपोर्ट की गई व पॉज़िटिविटी रेट 7.7% से बढ़कर 8.6% दर्ज हुआ।